• Wed. Nov 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

ByTen News One Desk

Nov 25, 2026
11 Views

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत


भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री, नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश त्यागी ने जताया आभार


टेन न्यूज़ !! २५ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो ,

सितारगंज, ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को सितारगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

बताया गया कि भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल की भतीजी के विवाह समारोह के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष रूप से उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कमल जिंदल से मुलाकात कर बातचीत की। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश त्यागी ने मुख्यमंत्री के सितारगंज आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी में जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

राकेश त्यागी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत और उत्साह के साथ मैदान में उतरेंगे तथा प्रदेश में पार्टी की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे।

इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: अंश कुमार गुप्ता, ब्यूरो ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!