कार्तिक पूर्णिमा पर नगरिया कला घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, सुरक्षा के लिए पुलिस और गोताखोर रहे तैनात
टेन न्यूज़ !! २५ नवम्बर २०२६ !! रामवीर संवाददाता ,फरीदपुर
बरेली। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर जनपद बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र स्थित ग्राम नगरिया कला घाट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।![]()
घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। स्नान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। इसके साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए गोताखोरों की भी व्यवस्था की गई। पुलिसकर्मी लगातार घाट पर निगरानी करते रहे।
रिपोर्टर: राकेश कुमार रामवीर