• Thu. Nov 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जागरण पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

ByTen News One Desk

Nov 26, 2026
12 Views

जागरण पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक


यातायात माह के तहत आयोजित शिविर में सड़क सुरक्षा, कोहरे में रिफ्लेक्टर और हूटर-सायरन के इस्तेमाल की दी जानकारी


टेन न्यूज़ !! २६ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज। यातायात माह-2026 के तहत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरण पब्लिक स्कूल में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों और सावधानियों की जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी यातायात शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण और प्रभारी यातायात रविशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में यातायात उपनिरीक्षक अरशद अली तथा टीएसआई आफाक खान ने विद्यालय की शिक्षिका महिमा के सहयोग से विद्यार्थियों को जागरूक किया।

शिविर में ड्राइविंग लाइसेंस, एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षित यात्रा, सड़क दुर्घटनाओं के कारण और बचाव, रेट्रो ट्रायंगल के उपयोग, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट तथा कोहरे के दौरान वाहनों पर मानक के अनुसार रिफ्लेक्टर लगाने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही हूटर और सायरन के वैध इस्तेमाल के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम में यातायात नियमों से संबंधित सवाल पूछे गए। छात्र तन्मय ने रिफ्लेक्टर लगाने के मानकों और छात्रा नैंसी ने हूटर-सायरन के अनुमन्य प्रयोग के संबंध में सही जवाब दिए। इस पर प्रभारी यातायात और टीएसआई आफाक खान ने दोनों विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया।

इस दौरान यातायात पुलिस के अन्य कर्मचारी और विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!