• Thu. Nov 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, ढाई घंटे बाद सुरक्षित उतारी गई

ByTen News One Desk

Nov 26, 2026
7 Views

प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, ढाई घंटे बाद सुरक्षित उतारी गई


छिबरामऊ में मचा हड़कंप, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा; प्रेमी को भी कोतवाली बुलाया


टेन न्यूज़ !! २६ नवम्बर २०२६ !! नीरज प्रताप सिंह ,

छिबरामऊ, कन्नौज। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी से शादी करने की जिद पर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

मामला कस्बा चौकी क्षेत्र के फर्रुखाबाद चौराहे के पास कृष्णा हॉस्पिटल वाली गली का है। यहां खेतों में लगे मोबाइल टावर पर युवती को चढ़ा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही छिबरामऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया।

पुलिसकर्मियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस उसे अपने वाहन से कोतवाली ले गई। मामले को सुलझाने के लिए युवती के प्रेमी को भी कोतवाली बुलाया गया।

रिपोर्ट: नीरज प्रताप सिंह, छिबरामऊ-कन्नौज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!