• Thu. Nov 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

उमर्दा ब्लॉक में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ

ByTen News One Desk

Nov 26, 2026
6 Views

उमर्दा ब्लॉक में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ


डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संविधान के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प


टेन न्यूज़ !! २६ नवम्बर २०२६ !! जयपाल सिंह सेंगर ,

उमर्दा,तिर्वा/कन्नौज। विकास खंड उमर्दा में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी शिव शंकर शर्मा और ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद खंड विकास अधिकारी ने उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में एडीओ पंचायत, एडीओ कृषि आलोक कुमार यादव, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के कर्मचारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और ब्लॉक के अन्य कर्मचारी शामिल हुए।

इस दौरान प्रवीण कुमार यादव, धीरज गुप्ता, सत्यम सविता, अनिल पाल, जितेंद्र और आशीष राजपूत सहित कर्मचारियों ने भी डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सभी ने संविधान के मूल्यों और आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट: जयपाल सिंह सेंगर, संवाददाता, तिर्वा-कन्नौज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!