• Thu. Nov 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर के सभी थानों और पुलिस कार्यालयों में मनाया गया संविधान दिवस

ByTen News One Desk

Nov 26, 2026
3 Views

शाहजहांपुर के सभी थानों और पुलिस कार्यालयों में मनाया गया संविधान दिवस


पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना के आदर्शों पर चलने की ली शपथ


टेन न्यूज़ !! २६ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जनपद के सभी थानों और पुलिस कार्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुए कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के मूल आदर्शों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सभी थाना प्रभारियों ने थानों में डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही संविधान निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल आदर्शों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

पुलिसकर्मियों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने, लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ करने का संकल्प लिया।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पुवायां ने अपने कार्यालय में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को भी संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को आत्मसात करने तथा सभी वर्गों के प्रति समान व्यवहार रखने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रमों में देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने, सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने तथा कानून के शासन का पालन करते हुए आमजन के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!