जिलाधिकारी ने बरखेड़ा विधानसभा के पांच मतदेय स्थलों का किया औचक निरीक्षण

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में युवाओं और महिलाओं के नाम प्राथमिकता से जोड़ने के निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ होंगे सम्मानित
टेन न्यूज़ !! २९ नवम्बर २०२६ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत यूपी
हत रविवार को आयोजित विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ की उपस्थिति, मतदाता सूची और नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रगति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने मॉडल स्कूल रूपपुर कमालू के बूथ संख्या 284 व 285, उच्च प्राथमिक विद्यालय गाजीपुर मुगल के बूथ संख्या 209, उच्च प्राथमिक विद्यालय खामघाट बल्देवपुर के बूथ संख्या 177 तथा प्राथमिक विद्यालय परसिया के बूथ संख्या 263 व 264 का निरीक्षण किया।![]()
उन्होंने मौके पर मौजूद बूथ लेवल अधिकारियों से अब तक प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और आलेख्य मतदाता सूची के साथ फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं और महिला मतदाताओं का पंजीकरण फॉर्म-6 के माध्यम से प्राथमिकता पर कराया जाए।
उन्होंने कहा कि अपात्र एवं मृतक मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम-पते में संशोधन, निवास परिवर्तन और दिव्यांग मतदाताओं के चिह्नांकन के लिए फॉर्म-8 की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की जाए।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों और आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। उन्होंने अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित करने की बात भी कही।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, सुपरवाइजर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना, पीलीभीत