• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर पुलिस ने फायरिंग करने और तमंचा लहराने के दो आरोपी तमंचा समेत गिरफ्तार किए

ByTen News One Desk

Jul 21, 2024
225 Views

तिलहर पुलिस ने फायरिंग करने और तमंचा लहराने के दो आरोपी तमंचा समेत गिरफ्तार किए



टेन न्यूज़ !! २१ जुलाई २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहापुर


तिलहर थाना क्षेत्र में दस दिन पूर्व बारात से वापस आते समय हुई हंसी मजाक के दौरान हुई फायरिंग तथा दूसरी घटना दो दिन पूर्व एक पराजित सभासद प्रत्याशी द्वारा तमंचा लहराने वाले आरोपियों को पुलिस ने तमंचों समेत गिरफ्तार किया है । दोनो घटनाओं के आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया । जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया

गौरतलब है कि बीती दस जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेपुर गैसरा से लखीमपुर क्षेत्र में बारात से लौटने के दौरान हंसी मजाक में जोगेंद्र तथा सुरमेंद्र से हुए विवाद में गांव के ही राजेश ने फायर कर दिया था । जिसमें सुरमेंद्र सिंह घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने घटना के आरोपित राजेश को 315 बोर के तमंचे सहित सरयू पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

उधर दूसरी घटना नगर के मोहल्ला जेरबरगद में शुक्रवार सुबह सभासद उप चुनाव की रंजिश को लेकर हुई मारपीट मामले में पराजित सभासद प्रत्याशी इंतजार की तमंचा लहराते वीडीओ वायरल होने पर पुलिस ने इंतजार को जैतीपुर रोड से तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया ।

कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि गैंसरा गांव के फायर करने वाले आरोपी राजेश तथा नगर के मोहल्ला जेरबरगद में तमंचा लहराने की वीडियो वायरल होने में पहचाने गए आरोपी इंतजार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया । जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!