• Mon. Apr 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

घर से चुपके से गई युवती ने प्रेमी से की शादी, परिजनों के समझाने पर नही मानी, पुलिस ने युवती को प्रेमी के साथ उसके घर भेज दिया

ByTen News One Desk

Jul 23, 2024
205 Views

घर से चुपके से गई युवती ने प्रेमी से की शादी, परिजनों के समझाने पर नही मानी, पुलिस ने युवती को प्रेमी के साथ उसके घर भेज दिया



टेन न्यूज़ !! २३ जुलाई २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


एक युवती करीब 24 दिन पूर्व घर से बिना बताए चली गई। परिजनों ने कई जगह तलाश किया जब न मिलने पर युवती के पिता ने 4 जुलाई को गुमशुदी दर्ज कराई। पुलिस ने युवती को एक युवक के साथ बरामद कर लिया।

एसआई जयप्रकाश भारती ने बताया नगर के एक मोहल्ला की एक युवती उम्र करीब 18 वर्षीय 29 जून को बिना बताए घर से चली गई। पिता ने 4 जुलाई को युवती की गुमशुदी दर्ज कराई ।

पुलिस ने काफी तलाश करने के बाद युवती को 22 जुलाई को थाना निगोही गांव गंगेपुर निवासी प्रेमचंद पुत्र धर्मपाल के साथ बरामद कर लिया पुलिस ने युवती के परिजनों को थाने पर बुलाया। और युवक के परिजन भी थाने पहुंच गए।

युवती के परिजन लगातार युवती को समझने का प्रयास किया। मगर युवती ने बताया हमने प्रेमचंद के साथ शादी कर ली और वह प्रेमी के साथ जाने के लिए जिद करती रही । जब यह होती ने अपने परिजनों की कोई बात नहीं मानी पुलिस ने युवती को प्रेमी के ही साथ उसके घर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!