• Mon. Jun 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तहसील मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी बिंदूशी सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

ByTen News One Desk

Mar 6, 2024
292 Views

तहसील मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी बिंदूशी सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा



टेन न्यूज़ !! ०६ मार्च २०२४ !! राकेश सिंह डिविजन ब्यूरो, अयोध्या


सुल्तानपुर। तहसील मुख्यालय पर बुधवार को कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी बिंदूशी सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञात हो कि विगत दिनों प्रदेश भर में हुई बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को अधिक नुकसान पहुंचा था, जिसके मुआवजे की मांग को लेकर बल्दीराय ब्लॉक अध्यक्ष इमरान मोनू के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेता तहसील मुख्यालय पहुंचे, जहां राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में आदि नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया

तत्पश्चात उप जिलाधिकारी बिंदूशी सिंह के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिला महासचिव कालीसहाय सिंह, अरविंद सिंह (बबलू) मनोज कुमार तिवारी, मोबीन अहमद, गफ्फार खान, मो इमरान खान (मीडिया प्रभारी), नंदलाल मौर्य, विभु पांडे, हौशिला पांडे, अंसार अहमद, इरफान अंसारी, अतिउल्ला अंसारी, मनीष तिवारी, अख्तर अली, अंकित पाठक, सियाराम सहित दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!