• Mon. Apr 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हरदोई बाईपास स्थित श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में  मिशन के संस्थापक रामचंद्र बाबू जी की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर नमन कर 2 मिनट का मौन रखा

ByTen News One Desk

Sep 20, 2024
332 Views

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हरदोई बाईपास स्थित श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में  मिशन के संस्थापक रामचंद्र बाबू जी की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर नमन कर 2 मिनट का मौन रखा



टेन न्यूज़ !! २० सितम्बर २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


शुक्रवार को मा0 पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हरदोई बाईपास स्थित श्री रामचंद्र मिशन आश्रम पहुंचे। उन्होंने मिशन के संस्थापक रामचंद्र बाबू जी की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर नमन कर 2 मिनट का मौन रखा।

मा0 पूर्व राष्ट्रपति संस्थापक श्रीरामचंद्र जी महाराज के आवास पर भी पहुंचे। उन्होंने बाबू जी के जीवन के बारे में लोगों से बात की। उन्होंने लोगों से पूछा कि बाबूजी से किसने मुलाकात की थी। उन्होंने बापूजी से मिलने वाले लोगों से बातचीत की। लोगों ने बताया कि श्री रामचंद्र मिशन बाबूजी से अकसर मुलाकात होती थी। राष्ट्रपति ने कहा कि बाबूजी रुपये का इस्तेमाल बहुत सोचकर करते थे। उन्होंने अभ्यासियों से कहा कि यह स्थान तीर्थस्थल समान है।

उन्होंने अभ्यासियों के सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर के लोगो के लिए बाबूजी की महिमा बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभ्यासियों से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की। पूर्व राष्ट्रपति जी के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना साथ रहे। मा0 पूर्व राष्ट्रपति आश्रम में रुकने के बाद शहर के मोहल्ला दीवान जोगराज स्थित बाबूजी हाउस पहुंचे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश एस, तिलहर विधायक सलोना कुशवाह, नगर इध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार एवं श्री रामचंद्र मिशन आश्रम के जोनल इंचार्ज दीपक त्यागी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!