• Mon. Apr 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करने पर आधा दर्जन से अधिक बेखौफ दबंगों ने दवा विक्रेता पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला

ByTen News One Desk

Mar 9, 2024
226 Views

तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करने पर आधा दर्जन से अधिक बेखौफ दबंगों ने दवा विक्रेता पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला



टेन न्यूज़ !! ०९ मार्च २०२४ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करने पर आधा दर्जन से अधिक बेखौफ दबंगों ने दवा विक्रेता पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैहरानी पहाड़ गढ़ गांव के पास का है जहां प्रवीण कुमार पांडे पुत्र श्री संतोष कुमार पांडे उम्र 30 वर्ष की पारी गांव में मेडिकल स्टोर की दुकान है

 

जिसके सामने कुछ लोग तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे जिनको डीजे बजाने से मना किया इसके बाद हुई मामूली कहासुनी के लगभग चार दिन बाद प्रवीण पांडे अपना मेडिकल स्टोर बंद करके अपने घर जा रहे थे तभी 3 से 4 मोटरसाइकिल सवार आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने उनकी गाड़ी को रोक कर उन पर धारदार हथियार व लोहे की राड से हमला बोल दिया,

 

अचानक हुए हमले में मेडिकल स्टोर संचालक वहीं सड़क पर गिर पड़े इसके बाद दबंगों ने लाठी डंडों से मारना शुरू कर दिया घायल चीख पुकार सुनकर जब स्थानीय लोग दौड़े तो सभी हमलावर अपनी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाया गया

 

जहां घायल हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया है, वहीं घायल के भाई ने चार लोगों को नाम जद व दो अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!