• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे गूंजे

ByTen News One Desk

Mar 9, 2024
282 Views

तिलहर में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे गूंजे



टेन न्यूज़ !! ०९ मार्च २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे गूंज उठे शिव मंदिर
तिलहर महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती के आराध्य का उत्सव है। शिवरात्रि का अर्थ भगवान शिव की महान रात्रि है। भगवान शिव की पूजा करते हैं।

इसे लेकर अलग-अलग शिव चित्रांकन में सुबह से लोग जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करते हैं। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि का पूजन किया जाता है। इस संबंध में दो तरह की मान्यताएं हैं, एक सिद्धांत यह है कि इसी दिन सृष्टि की शुरुआत हुई थी। जबकि दूसरी बात यह है कि भगवान शिव का विवाह इसी दिन माता पार्वती से हुआ था।

नगर के मंदिरों में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस पावन पर्व के उपलक्ष्य में जगह-जगह पर धार्मिक कार्यक्रम व भंडारे आयोजित किए गए।महाशिवरात्रि का पर्व शुुरू होते ही सुबह चार बजे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हुई।

इस मौके पर शिव मन्दिर सहित तमाम छोटे बड़े मंदिरों में महाशिवरात्रि की धूम रही व श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। पूजा करने के लिए शिव भक्तों की लंबी कतारें लगी। देखी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!