• Fri. May 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा के प्रख्यात श्री रामलीला में रावण दहन का आयोजन हुआ, असत्य पर सत्य की जीत के साथ धू-धूकर जल उठा रावण का पुतला

ByTen News One Desk

Oct 19, 2024
455 Views

मीरानपुर कटरा के प्रख्यात श्री रामलीला में रावण दहन का आयोजन हुआ, असत्य पर सत्य की जीत के साथ धू-धूकर जल उठा रावण का पुतला



भाजपा विधायक डा वीर विक्रम सिंह प्रिंस पूर्व विधायक वीरेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना साथ में मेला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे


टेन न्यूज़ !! १९ अक्तूबर २०२४ !! पप्पू अंसारी,मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर।


श्रीराम लीला मंचन के तत्वाधान में शुक्रवार को राम-रावण युद्ध का मनमोहक मंचन हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने जैसे ही रावण का वध किया तो पूरा मैदान जय-जयश्रीराम के नारों से गूंज उठा।

पुतले के जलते ही पूरा वातावरण दूधिया रोशनी से जगमग हो गया और पटाखों की आवाज गूंजायमान हो उठी। रावण के पुतले में लगाई गई आतिशबाजी ने आसमान में जाकर रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरी। रामलीला में कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का अद्भुत मंचन किया।

भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और रावण बीच भीषण युद्ध हुआ। युद्ध के दौरान भगवान श्रीराम ने रावण के नाभि में तीर मारा। तब जाकर रावण मैदान पर धराशाही हुआ। रावण के नाभि में तीर लगते ही पुतला धूं-धूंकर जल उठा और मैदान पर जय-जयश्रीराम के नारे गूंज उठे।

उधर, रावण, भगवान श्रीराम का युद्ध व पुतला दहन को देखने के लिए आसपास क्षेत्र से भारी संख्या में महिलाओं, पुरुषों, बच्चों की भीड़ जुटी। बाहर से आए लोगों ने अपनी दुकानें सजाई। जहां पर बच्चों ने पहुंचकर खिलोने सहित अन्य चीजों की खरीददारी की।

इस दौरान भाजपा ज़िलाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र मिश्रा,पूर्व विधायक वीरेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना, भाजपा विधायक डा वीर विक्रम सिंह प्रिंस,रामलीला कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता,उपाध्यक्ष,जगदीश प्रसाद जोशी, मेला इंचार्ज पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता, मेला मेला संरक्षक डा भरत पटेल, श्री हरिकरण त्रिपाठी,

अंशुल गुप्ता,मंत्री संतोष शिरोमणि,कानूनी सलाहकार अमित मिश्रा एडवोकेट,कोषाध्यक्ष विश्वनाथ त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष रजत शर्मा,वीरू सक्सेना,अनुज़ सैनी, अर्पित अग्रवाल,रवि त्रिपाठी,सूरज कश्यप, जगमोहन भारद्वाज, प्रकाश गंगवार,ओमपाल गंगवार,पप्पू गंगवार,अमित गुप्ता,राम सेवक सहित नगर व ग्रामीण छेत्र के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!