हमीरपुर में दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने जहर खाया, युवक की हालत गंभीर सुलतानपुर: महिला थाना प्रभारी के प्रयास से सुलझा पारिवारिक विवाद, दंपति की कराई गई विदाई फर्रुखाबाद: रोज़े की कबूलियत की निशानियां क्या हैं? उलेमा व जनप्रतिनिधियों ने दी अहम नसीहत अटसू में सब्जी मंडी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है शॉपिंग मॉल बनाने के विरोध में उतरे किसान
---Advertisement---

बीती रात एक युवक की ठंड लगने से हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा

By Ten News One Desk

Published on:

186 Views

बीती रात एक युवक की ठंड लगने से हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा

टेन न्यूज़ !! २३ जनवरी २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर। बीती रात एक युवक को ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।

बीती रात लगभग 1 बजे नगर के ओवरब्रिज पुल के नीचे एक युवक सो रहा था। अधिक ठंड लगने से युवक की अचानक तबियत खराब होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी कटरा भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी।

तब मृतक की शिनाख्त मुन्नालाल पुत्र लोकराम 45 वर्ष निवासी पन्नापुर थाना हैदराबाद जिला लखीमपुर खीरी के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक मुन्नालाल राजस्थान में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।

बुधवार को वह राजस्थान से वापस अपने गांव जा रहा था रात लगभग 1 बजे कटरा बस स्टेशन पर उतरा और ओवरब्रिज पुल के नीचे जाकर सो गया। अधिक ठंड लगने पर उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल ने बताया कि मुन्नालाल राजस्थान से रात में कटरा आया था ओवरब्रिज पुल के नीचे उसकी ठंड लगने से तबियत बिगड़ी तो उसे सीएचसी ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment