• Sun. Apr 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के पदाधिकारियों ने किसानों व मजदूर की समस्याओं को लेकर 11 सूत्रीय मांग पत्र उप जिला अधिकारी तिलहर को सौंपा

ByTen News One Desk

Jan 30, 2025
227 Views

भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के पदाधिकारियों ने किसानों व मजदूर की समस्याओं को लेकर 11 सूत्रीय मांग पत्र उप जिला अधिकारी तिलहर को सौंपा



टेन न्यूज़ !! ३० जनवरी २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में किसानों का मजदूर की समस्याओं को लेकर एक 11 सूत्रीय मांग पत्र उप जिला अधिकारी तिलहर को सौंपा

जिसमें समस्याएं निगोही ब्लांक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भटियुरा पृथ्वीपुर में गाटा संख्या 209 रखवा 0.522 हेक्टेयर जो बंजर में दर्ज है जिस पर गांव के देवसरन पुत्र निरंजन ने अवैध कब्जा कर लिया था

जिसको तहसील प्रशासन ने दिनांक 28 जनवरी 2023 को राजस्व टीम व पुलिस बल के सहयोग से खाली करा दिया था जिस पर ग्राम प्रधान के द्वारा सार्वजनिक कार्यों और बच्चों के खेल कूद ,व्यायाम, ओपन जिम ,आर आर सी सेंटर, फिल्टर चैंबर, आदि का निर्माण कराया जा रहा था जिसे देवसरन के द्वारा लड़ाई झगड़ा कर सरकारी कार्य को रुकवाया गया है जिसे तत्काल प्रभाव से शुरू कराया जाए,

ग्राम पंचायत भटियुरा पृथ्वीपुर के किसान आवारा गोवंश से परेशान है किसानों की सभी फैसले नष्ट कर देते हैं जिनको लेकर ग्राम वासियों में कई बार झगड़ा भी हो चुका है आवारा गोवंशों को पकड़वाकर गौशाला में भिजवाया जाए, पंचायत परसरा परसरी में मुख्य सड़क से लेकर विकास शर्मा के घर तक कच्चा रास्ता है जिस पर कीचड़ व जल भराव रहता है जिस से आवागमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है जिसे कार्य योजना में शामिल करा कर इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण कराया जाए।

कटरा के मोहल्ला ताहबरगंज में मकान नंबर 87 जो झब्बू लाल पुत्र श्री राम चरन निवासी ग्राम मुड़ियाचक ने सन 2009 में खरीदा था उसके बाद मकान को चार हिस्से में बंटवारा कर दिया था सभी अपने हिस्से में रहते रहे उसके बाद झब्बू लाल की मृत्यु सन 2022 में हो गई उसके बाद वीरेश पुत्र झब्बू लाल के हिस्से के मकान पर सुरेश, नरेश ,दिनेश पुत्र झब्बू लाल ने अवैध कब्जा कर लिया है जिसे कब्जा मुक्त कराया जाए,

तहसील तिलहर में खाद बीज दुकानदारों के द्वारा किसानों को डीएपी व युरिया लेने पर जबरन अन्य सामान देते हैं और न लेने पर यूरिया 290 रुपए व डीएपी ₹1500 में देते हैं जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए , ग्राम मुढ़िया चक में कई हेड पंप बहुत दिनों से खराब पड़े हैं जिन्हें जल्द सही कराया जाए , ग्राम पंचायत बाबूपुर नगरिया व ग्राम माहमदपुर हार के बीच तालाब पर बनी पुलिया टूट गई है जिसकी जांच कर कर पुन:निर्माण कराया जाए ,ग्राम पंचायत भमौरी के किसान आवारा गोवंश से बहुत परेशान है पूरी पूरी रात खेतों में इस भयंकर सर्दी में गुजारनी पड़ती हैं

आवारा गोवंशों को पकड़वाकर गौशाला में भिजवाया जाए,दि किसान सहकारी चीनी मिल तिलहर को गान्ना ले जाने वाले गेट के सामने नेशनल हाईवे पर अंडरपास बनबाया जाए जिससे किसानों को गान्ना की ट्राली व बैल गाड़ी उल्टी साइड में ना चलानी पड़े आए दिन कोई ना कोई हादसा होता रहता है जिसका कराया जाना किसानों के हित में होगा ,दि किसान सहकारी चीनी मिल के अंतर्गत आने बाले गान्ना किसानों को प्रेस्मेंट (मैली) पूर्व वर्षों की भांति छूट पर उपलब्ध कराई जाए जिससे गान्ना की पैदावार बढ़ सके, गन्ना किसानों का गन्ना मूल्य का भुगतान गान्ना नीति के आधार पर कराया जाए।

उपरोक्त समस्याओं का समाधान यदि एक सप्ताह के अंदर नहीं किया जाता है भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के कार्यकर्ता तिलहर चीनी मिल ग्राउंड में धरना प्रदर्शन, आंदोलन,अनशन, आमरण अनशन आदि करने को बाध्य होगा यदि इस बीच कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसका संपूर्ण उत्तरदायित्व तहसील प्रशासन का होगा।

ब्लॉक अध्यक्ष तिलहर नेत्रपाल मौर्य ,ब्लॉक अध्यक्ष खुदागंज जयवीर सिंह ,तहसील उपाध्यक्ष अनिल कुमार,तहसील उपाध्यक्ष हरिओम,मुन्ना लाल ,रमेश सिंह,वीरेश सिंह,श्री कृष्ण , जोगेंदर कुशवाहा राजवीर वर्मा परविंदर कुशवाहा धर्मजीत कुशवाहा जगपाल कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!