• Wed. Jul 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा थानाक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

ByTen News One Desk

Feb 8, 2025
190 Views

कटरा थानाक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत



टेन न्यूज।। 08 फरवरी 2025 ।। पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला कायस्थान निवासी राजू सागर बाइक द्वारा तिलहर से कटरा आ रहे थे ग्राम बतलैईया के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार।

राजू सागर गम्भीर रूप से घायल हो। राजू सागर को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते मे मृत्यु हो गई। हादसे की खबर से मृतक राजू सागर के घर मे कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रिंकी, पुत्र पुत्री सहित छोटे भाइयों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

सूचना पर पहुँची पुलिस राजू सागर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए शाहजहांपुर भिजवा दिया है।।मृतक के भाई राकेश सागर ने बताया है कि राजू सागर किसी काम से बाइक द्वारा तिलहर गए थे।

वापस आते समय रास्ते मे अज्ञात वाहन से दबकर घायल हो गए थे। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते मे मृत्यु हो गई है। राजू सागर अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र सहित दो पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गए है।

थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भिजवा दिया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर प्रथामिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!