• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खेलते-खेलते बड़ा हादसा: आग से भरे गड्ढे में गिरा 5 साल का मासूम, पैर झुलसा

ByTen News One Desk

Apr 1, 2026
11 Views

खेलते-खेलते बड़ा हादसा: आग से भरे गड्ढे में गिरा 5 साल का मासूम, पैर झुलसा


टेन न्यूज़ ii 01 अप्रैल 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो
औरैया | कानपुर देहात लिंक
दिल दहला देने वाली घटना में एक 5 वर्षीय मासूम खेलते-खेलते आग से भरे गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम बीसलपुर निवासी कार्तिक (5 वर्ष), पुत्र रत्नेश, मंगलवार सुबह अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह पास में बने एक गड्ढे में जा गिरा, जिसमें पहले से ही किसी द्वारा आग जलाई गई थी।

आग की चपेट में आने से बच्चे का बायां पैर बुरी तरह झुलस गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे की नानी उसे तुरंत औरैया के जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचीं, जहां उसका इलाज चल रहा है। नानी ने बताया कि वह अपने नाती कार्तिक को अपने पास रखती हैं और उसी की देखभाल करती हैं।

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर है, लेकिन उसे निगरानी में रखा गया है।

इस घटना ने लापरवाही और खुले में जलती आग जैसे खतरों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

<span;>‎*📢आपके शहर की हर छोटी-बड़ी खबर अब LIVE देखें*

‎👉 राजनीति | अपराध | शिक्षा | स्वास्थ्य | भ्रष्टाचार | जनसंवाद etc.

‎सब कुछ सिर्फ Ten News प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

‎📺 Ten News 24×7 न्यूज़ चैनल

‎JioTV पर चैनल नम्बर 3330

<span;>‎Jio Airfiber चैनल नम्बर 4091

<span;>‎DTH Live Tv CH.N0-198

<span;>‎CMN World Tv CH.N0.039

<span;>‎Ashoka Digital Tv CH N0.410

<span;>‎FREE TV CH N0.4433

‎👇LIVE अभी देखें

‎*ताजा खबरें देखने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें https://youtube.com/@tennewsone*

<span;>‎

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!