• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज

ByTen News One Desk

Feb 12, 2026
31 Views

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज


टेन न्यूज़ !! १२ फरवरी २०२६ !!  ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार वह अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए इटावा गया हुआ था।

इस दौरान घर पर उसकी पुत्रियां अकेली थीं। इसी का फायदा उठाकर अयाना थाना क्षेत्र के रमपुरा निवासी शिवा उर्फ हरिओम और रमन ने एक पुत्री को खेतों पर बुलाया। आरोप है कि दोनों युवक उसे बहला-फुसलाकर बाइक से अपने साथ ले गए। पीड़ित ने यह भी बताया कि युवती घर में रखे बक्से से जेवरात भी अपने साथ ले गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *