कटरा में ‘अल कलीमी फैमिली रेस्टोरेंट’ का भव्य उद्घाटन, सैय्यद साहब ने किया शुभारंभ
टेन न्यूज़ ii 12 अप्रैल 2026 ii ==रिपोर्टर पप्पू अंसारी==
मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर।
नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मुशर्रफ खान की पुलिया के पास रविवार को अल कलीमी फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया।
खानकाह-ए-हुसैनिया कलीमिया के सज्जादानशीन हजरत सैय्यद मसऊद अहमद कलीमी चिश्ती कादरी उर्फ डॉ. असद कलीमी ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर रेस्टोरेंट स्वामी हाजी शाह नवाब और तौसीर उर्फ राजू खान ने मुख्य अतिथि का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।
मेहमानों के लिए विशेष जलपान की व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया। रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि यहां वेज और नॉनवेज दोनों प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। साथ ही परिवार के साथ बैठकर आरामदायक माहौल में भोजन करने की बेहतर सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
संचालकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे एक बार सेवा का अवसर अवश्य दें।
इस मौके पर डॉ. असद अहमद कलीमी, सगीर खान, आरिश खान, याकूब अंसारी, राजा पीसीओ, कांग्रेस तिलहर अध्यक्ष प्रो. जाने आलम, कटरा नगर अध्यक्ष अच्छन खान, डॉ. भरत पटेल, नदीम अंसारी, सौरव गुप्ता उर्फ रवि, मोइन खान, अरविंद कश्यप सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
रेस्टोरेंट के उद्घाटन के साथ ही नगरवासियों को एक नए पारिवारिक भोजन स्थल की सौगात मिली है, जिससे स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
