• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मनरेगा कार्य, पोषण ट्रैकर पोर्टल एवं जीरो पावर्टी आदि के संबंध बैठक सम्पन्न हुई

ByTen News One Desk

Jun 17, 2025
198 Views

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मनरेगा कार्य, पोषण ट्रैकर पोर्टल एवं जीरो पावर्टी आदि के संबंध बैठक सम्पन्न हुई



टेन न्यूज़ !! १७ जून २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में मनरेगा कार्य, पोषण ट्रैकर पोर्टल एवं जीरो पावर्टी आदि के संबंध बैठक सम्पन्न हुई
जिलाधिकारी ने मनरेगा के तहत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त मनरेगा एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष 2024- 25 के अंतर्गत 48 खेल मैदान, 11 मनरेगा पार्क, 3 विलेज हॉट, 4 पौराणिक स्थल, और 7 सी0एल0एफ0 का आदि निर्माण कार्य 30 जून तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिया जाये
अन्यथा की स्थिति में कार्य में रुचि न लेने एवं लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुये अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी
इसी प्रकार उन्होनें वित्तीय वर्ष 2025- 26 के अंतर्गत खेल मैदान, मनरेगा पार्क, अंत्येष्टि स्थल, पौराणिक स्थल और सी0एल0एफ0 हेतु कार्यालय निर्माण कार्य, विलेज हॉट आदि कार्यों को निर्धारित लक्ष्यबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिससे मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का समुचित विकास किया जा सके
जिलाधिकारी   आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यरत कार्यकत्रियों को पोषण ट्रैकर एप के सही उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया जाए, ताकि किसी भी स्तर पर डेटा में त्रुटि न हो, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी लाभार्थियों की नियमित पहचान और सत्यापन फेस रिकॉग्निशन सिस्टम के माध्यम से हो
लाभार्थियों की ई-केवाईसी और फेस रिकॉग्निशन सिस्टम पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि यह तकनीकी प्रणाली केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि पारदर्शिता, सटीकता और वास्तविक लाभार्थियों तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का एक प्रभावी माध्यम है
डीएम ने श्रम प्रर्वतन अधिकारी को निर्देश दिये कि कल बाल श्रम रोकथाम हेतु जागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन कर आमजन को बालश्रम जैसी सामाजिक बुराईयों के प्रति जागरूक किया जाये। हम सभी को मिलकर समाज में बाल श्रम के खिलाफ एक सकारात्मक सोच और सक्रिय भागीदारी विकसित करनी होगी
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक  देवेन्द्र सिंह, उपायुक्त मनरेगा, खंड विकास अधिकारीगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *