• Mon. Apr 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय निर्यात जागरुकता कार्यक्रम के संबंध में जिले के निर्यातकों के साथ बैठक अहूत की गई

ByTen News One Desk

Aug 2, 2024
203 Views

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय निर्यात जागरुकता कार्यक्रम के संबंध में जिले के निर्यातकों के साथ बैठक अहूत की गई



टेन न्यूज़ !! 02 अगस्त २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में जनपद पीलीभीत में दिनाँक 13 अगस्त 2024 को आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय निर्यात जागरुकता कार्यक्रम के संबंध में जिले के निर्यातकों के साथ बैठक अहूत की गई। बैठक के दौरान निर्यात में आ रहीं समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की गई।

श्री नवनीत प्रकाश गुप्ता द्वारा चावल निर्यात में आ रहीं समस्याओं के सम्बंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया तथा जनपद में निर्यात सपोर्ट ऑफिस खोले जाने का अनुरोध किया। साथ ही जिले मे सिडबी बैंक की शाखा खोलने का भी अनुरोध किया गया।

जिलाधिकारी ने समस्त समस्याओं एवं सुझावों को शाशन को प्रेषित करने के निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिये।
बैठक मे श्री नवनीत प्रकाश गुप्ता, अंबरीश अग्रवाल, शिवांश गुप्ता, मनोज शर्मा आदि निर्यातक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *