• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, गो.आश्रय स्थल एवं जीरो पावर्टी अभियान, सांसद एवं विधायक निधि आदि के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई

ByTen News One Desk

Jun 24, 2025
215 Views

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, गो.आश्रय स्थल एवं जीरो पावर्टी अभियान, सांसद एवं विधायक निधि आदि के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई



टेन न्यूज़ !! २४ जून २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी  आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, गो.आश्रय स्थल एवं जीरो पावर्टी अभियान, सांसद एवं विधायक निधि आदि के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई
जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी गोआश्रय स्थलों में वृक्षारोपण कराए जाने हेतु गड्ढे खुदान का कार्य प्राथमिकता के आधार पर अगले 3-5 दिनों में पूर्ण कर लिया जाए
ताकि वर्षा काल में समय से पौधारोपण हो सके। पौधों के संरक्षण के लिए ट्री गार्ड या बाड़बंदी की व्यवस्था भी की जाए, ताकि पशुओं द्वारा नुकसान न पहुंचाया जा सके
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वृक्षारोपण इस प्रकार किया जाए कि जो भी पौधे लगाए जाएं, वह तैयार हो, गिनती गिनाने के लिए पौधे न लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को समृद्ध करते हैं, बल्कि गो आश्रय स्थलों में हरियाली, छाया आदि का स्थायी स्रोत भी बनते हैं, इसलिए इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए
जिला अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने निर्देश दिए कि गो आश्रय स्थलों पर बीमार गोवंश के लिए अलग से कक्ष बनाया जाए, साथ ही बीमार या घायल गोवंश की समय से आवश्यकतानुसार चिकित्सा होनी चाहिए
सहभागिता योजना के अंतर्गत दिए गए गोवंश जिनकी 2 से 4 माह में मृत्यु हो गई है, उसका कारण क्या है, इसका वेरिफिकेशन कराया जाए
उन्होंने एडीओ पंचायत सौरिख को निर्देश दिए कि स्वयं जाकर बीलमपुर सौरिख में सामुदायिक शौचालय की यथा स्थिति जांच कर कल तक रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, साथ ही उन्होंने सहरोई सौरिख में विद्यालय हेतु एप्रोच मार्ग बनाने में गुणवत्ता की कमी पाए जाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी पर विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए
          डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि खेल मैदान, मनरेगा पार्क, विलेज हॉट हो, या फिर हर्बल गार्डन आदि जो भी कार्य पूर्ण करने की तिथि निर्धारित है, टाइम लाइन के अनुसार वह कार्य पूर्ण होने चाहिए। उन्होंने कहा कि पौराणिक स्थल के तहत जो प्राचीन मंदिर हैं, वहां आने जाने का रास्ता, चबूतरे का मरम्मत कार्य, झाड़ियों की साफ-सफाई, वृक्षारोपण आदि कार्य समय से करा लिया जाए।
              जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जीरो पावर्टी अभियान के अंतर्गत आवास योजना के तहत 6144 पात्र लाभार्थियों की पात्रता सूची में नाम हैं, उन्हें समयबद्ध ढंग से आवास की स्वीकृति एवं किस्तों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए
 इसी प्रकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खाद्य सुरक्षा योजना आदि संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को समय से मिलना चाहिए। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे।
    उन्होनें फैमिली आईडी में ब्लाक जलालाबाद के 34 एवं उमर्दा के 40 आवेदन लंबित पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये फैमिली आईडी की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिये। कहा कि माह जून के अंत तक फैमिली आईडी बनाने का कार्य 55 प्रतिशत से अधिक होना चाहिए। उन्होनें सांसद एवं विधायक निधि के कार्यां की समीक्षा करते हुये कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के कार्य 15 अगस्त तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिये जाये
       बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ स्वदेश गुप्ता, जिला विकास अधिकारी  नरेंद्र देव द्विवेदी, उपायुक्त मनरेगा श्री दिनेश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  संदीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी  उपस्थित रहे  कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट नमस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!