कटरा क्षेत्र में बंदर खाना ले गया तो पति का फूटा गुस्सा, पत्नी को पीटकर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज जनसुनवाई में एसपी कन्नौज ने सुनी फरियादियों की समस्याएं कन्नौज दौरे पर अखिलेश यादव, तिर्वा में खेल कॉम्प्लेक्स का वादा मीरानपुर कटरा में बिजली विभाग की सख्ती, बकायेदारों के कटे कनेक्शन हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई, हमीरपुर में बना चर्चा का विषय
---Advertisement---

भैंस चराने गई किशोरी पैर फिसलने से नदी में डूबी, एक घंटे बाद नदी में काफी दूरी पर मिला शव

By Ten News One Desk

Published on:

301 Views

भैंस चराने गई किशोरी पैर फिसलने से नदी में डूबी, एक घंटे बाद नदी में काफी दूरी पर मिला शव

टेन न्यूज़ !! ०५ अक्तूबर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

नदी किनारे भैंस चराने गई किशोरी अचानक पैर फिसलने नदी में जा गिरी । जिसके डूबने की खबर मिलते ही तमाम ग्रामीण युवक नदी में उसकी तलाश में कूद गए । करीब एक घंटे बाद किशोरी का शव नदी से बाहर निकाला जा सका । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी सुखपाल वर्मा की पुत्री छाया 15 गांव के अन्य बच्चों के साथ अपनी भैंस लेकर गांव के किनारे स्थित कठिना नदी पर गई थी। इस दौरान भैंस अचानक नदी में कूद गई । जिसे पकड़ने के कारण छाया का भी पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में गिर गई ।

छाया के साथ में गांव के अन्य बच्चे भी अपने जानवरों को चरा रहे थे। जब बच्चों ने देखा कि छाया नदी में डूब रही है तो उन लोगों ने शोर मचाया।

बच्चों का शोर सुनकर नदी के किनारे मौजूद तमाम ग्रामीण छाया को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े ।
ग्रामीण उसे घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर आगे नदी में छाया का शव तलाश कर पाए । छाया की मौत पर उसके घर में कोहराम मच गया ।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment