हमीरपुर में दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने जहर खाया, युवक की हालत गंभीर सुलतानपुर: महिला थाना प्रभारी के प्रयास से सुलझा पारिवारिक विवाद, दंपति की कराई गई विदाई फर्रुखाबाद: रोज़े की कबूलियत की निशानियां क्या हैं? उलेमा व जनप्रतिनिधियों ने दी अहम नसीहत अटसू में सब्जी मंडी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है शॉपिंग मॉल बनाने के विरोध में उतरे किसान
---Advertisement---

प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने जहर खाया, युवक की हालत गंभीर

By Ten News One Desk

Published on:

3 Views

प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने जहर खाया, युवक की हालत गंभीर

टेन न्यूज़ !! २१ फरवरी २०२६ !! पंकज कुमार, कांट/ शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक और युवती ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार युवती थाना कांट क्षेत्र के शिकराना गांव की निवासी बताई जा रही है, जबकि युवक दौलतपुर गांव का रहने वाला है। राहगीरों ने दोनों को सड़क किनारे बेसुध हालत में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी कांट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। दोनों रिश्तेदारी में जीजा-साली बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक दबाव या अन्य कारणों से दोनों ने यह कदम उठाया हो सकता है।

डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि युवती का उपचार जारी है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है तथा परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment