• Sat. Apr 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा के युवक की केरल में संदिग्ध मौत,घर में मातम

ByTen News One Desk

Apr 4, 2026
5 Views

मीरानपुर कटरा के युवक की केरल में संदिग्ध मौत,घर में मातम


टेन न्यूज़ ii 04 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी,
मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला नादिरशाह निवासी एक युवक की केरल में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गयी है । घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, नादिरशाह निवासी तस्लीम उर्फ मोनू (पुत्र यासीन उर्फ पप्पू) पिछले कुछ समय से केरल में रहकर सिलाई का कार्य कर रहा था।

बताया जाता है कि बुधवार रात करीब नौ बजे उसके अपने कमरे में छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। साथियों द्वारा सूचना दिए जाने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया।

तलाशी के दौरान युवक की जेब से 30,330 रुपये नकद बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने उसके परिचितों व परिजनों को सौंप दिया।

घटना की खबर जैसे ही कटरा स्थित उसके घर पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले के लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। परिजनों के अनुसार, शव को एंबुलेंस से घर लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *