• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नवदिया गांव में कंटीले तार पर गिरकर युवक घायल, हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर

ByTen News One Desk

Jun 24, 2025
385 Views

नवदिया गांव में कंटीले तार पर गिरकर युवक घायल, हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर



टेन न्यूज़ !! २४ जून २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम नवदिया में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला ताहब्बरगंज निवासी राहुल कश्यप रात करीब आठ बजे अपनी बाइक से नवदिया गांव की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में अनदेखे कंटीले तार पर उनकी बाइक फिसल गई और वह बुरी तरह गिर पड़े।

हादसे में राहुल को गहरे चोटें आईं। परिजनों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। फिलहाल राहुल कश्यप का इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!