• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अपर जिलाधिकारी प्रभारी अधिकारी, स्था0नि0 ने नगर पंचायत कांट का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Jun 20, 2025
201 Views

अपर जिलाधिकारी प्रभारी अधिकारी, स्था0नि0 ने नगर पंचायत कांट का किया निरीक्षण



टेन न्यूज़ !! २० जून २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/प्रभारी अधिकारी, स्था0नि0 रजनीश कुमार मिश्रा
ने नगर पंचायत कांट में नगर विकास विभाग द्वारा संचालित ‘वंदन‘ योजना के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यो का निकाय क्षेत्रान्तर्गत ‘‘मॉ शीतला देवी मंदिर‘‘ का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सुश्री नूरजहॉ, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत कांट, नगर पंचायत अध्यक्ष पुत्र श्री रईस मियॉ, वार्ड सभासद, सम्बंधित अवर अभियंता, व सम्बंधित ठेकेदार उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान स्थल पर कार्य होता पाया गया, कार्य धीमीगति से चल रहा है। पूछे जाने पर ठेकेदार व अवर अभियंता द्वारा बताया गया कि चॅूकि धनराशि विलम्ब से प्राप्त हुई है और कार्य प्रारम्भ कराने पर वर्षा शुरू हो गयी है।

फिर भी प्रयास रहेगा कि स्वीकृत कार्यो के सापेक्ष समस्त कार्य जल्द ही पूर्ण करा लिया जायेगा। मेरे द्वारा उपस्थित अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि स्वीकृत समस्त कार्यो को यथाशीघ्र कराकर उपयोगिता प्रमाण-पत्र भिजवाया जाये।

नगर पंचायत कांट स्थित एम0आर0एफ0 सेन्टर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुश्री नूरजहॉ, अधिशासी अधिकारी, वार्ड सदस्य अध्यक्ष नगर पंचायत के पुत्र व श्री राजेश चन्द्र, जिला प्रबन्धक, स्वच्छ भारत मिशन- नगरीय, शाहजहाँपुर उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फटका मशीन वंद थी, लेकिन कचरे के पृथक्कीकरण का कार्य कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार के कचरे की अलग-अलग बण्डलिंग किये हुये रखे पाये गये, जिनमें से प्लास्टिक कचरा, कागज कचरा, कपड़ा कचरा आदि के साईन वोर्ड लगाकर पृथक-पृथक रखा गया था, पूछे जाने पर अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि समाचार-पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित कर, कचरे की नीलामी की जाती है।

एम0आर0एफ0 सेन्टर तक पहुच मार्ग सही नहीं पाया गया। मार्ग पर गहरे गड्ढे पाये गये। जिससे कूडा वाहनों के आवा-गमन में कठिनाई होती है। अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि एम0आर0एफ0 सेन्टर तक पहंुच मार्ग का निर्माण कार्य नियमानुसार तत्काल कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *