• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा, चार अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Feb 13, 2026
26 Views

औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा, चार अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार


टेन न्यूज़ !! १३ फरवरी २०२६ !! रिपोर्ट : रामजी पोरवाल ब्यूरो, लोकेशन : औरैया

औरैया जनपद के थाना दिबियापुर पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा कर चार अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से चोरी का माल, 3,145 रुपये नकद, एक तमंचा .315 बोर व दो जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और एक ऑटो रिक्शा बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार 3 फरवरी 2026 को ककोर स्थित बाल विकास ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल में हुई चोरी के मामले (मु0अ0सं0 46/2026 धारा 305(ए) बीएनएस) की जांच के दौरान 12 फरवरी को ककुरिया रोड से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अछल्दा व अजीतमल क्षेत्र में भी चोरी की घटनाएं कबूल कीं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सुशील उर्फ सुआ, फैजल खान, अमित उर्फ सोनू व राजकुमार शामिल हैं।

सुशील के कब्जे से अवैध तमंचा मिलने पर आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *