• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में आयोजित हुआ बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम

ByTen News One Desk

Oct 29, 2025
203 Views

मीरानपुर कटरा की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में आयोजित हुआ बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम



शाखा प्रबंधक राकेश वर्मा ने ग्राहकों को दी डिजिटल सुरक्षा और बैंकिंग सेवाओं की जानकारी


टेन न्यूज ii 29 अक्टूबर 2025 ii डीपी सिंह, डेस्क न्यूज @शाहजहांपुर


मीरांनपुर कटरा। बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा मीरांनपुर कटरा में बुधवार को बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक राकेश वर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित खाता धारकों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान प्रणाली, ओटीपी की सुरक्षा, साइबर फ्रॉड से बचाव और बैंकिंग नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

शाखा प्रबंधक वर्मा ने बताया कि आज के डिजिटल युग में बैंकिंग सुविधाएँ भले ही आसान हो गई हैं, परंतु सतर्कता बेहद आवश्यक है। उन्होंने ग्राहकों से कहा कि किसी भी परिस्थिति में ओटीपी, एटीएम पिन या पासवर्ड किसी अजनबी को साझा न करें। बैंक कभी भी ग्राहक से ऐसी जानकारी नहीं मांगता।

उन्होंने ग्राहकों को यूपीआई, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ई-पासबुक जैसी सेवाओं के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही उपस्थित लोगों को बैंक की नई योजनाओं और ऋण सुविधाओं से भी अवगत कराया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में शाखा के पदाधिकारी अंकुर मिश्रा, लोकेश कुमार एवं अक्षय सहित बड़ी संख्या में खाता धारक मौजूद रहे जिन्होंने शाखा प्रबंधक से अपने सवाल पूछे और जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!