• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भा कि म युनियन राष्ट्रवादी ने तिलहर चीनी मिल ग्राउंड में सुरू किया धरना-प्रदर्शन

ByTen News One Desk

Jun 16, 2025
269 Views

भा कि म युनियन राष्ट्रवादी ने तिलहर चीनी मिल ग्राउंड में सुरू किया धरना-प्रदर्शन



टेन न्यूज़ !! १६ जून २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में दिनांक 4 जून 2025 को उपजिलाधिकारी को संबोधित 10 सूत्रिय मांगो जैसे ग्राम पंचायत भटियुरा पृथ्वीपुर में निर्माणाधीन ओपनजिम व खेल मैदान की बाउंड्री बाल को दिनांक 20 मार्च 2025 की रात्रि में गांव के ही रजनीश पुत्र देवसरन, नरेंद्र राजपूत पुत्र छोटेलाल ,दामाद देवसरन, असले व रामासरे पुत्र गण शिवलाल नंदराम पुत्र लालाराम ने तोड़ दी थी जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने, माल ब्रोश इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी ने निर्माण के समय एग्रीमेंट किया था

कि कुल खर्च का एक परसेंट रुपए गांव भाटियुरा पृथ्वीपुर में विकास कार्यों में खर्च करने ,ग्राम पंचायत भमौरी के आवारा गोवंशों को पकड़वाकर गौशाला में भिजवाने,खाद दुकानदारों के द्वारा किसानों को ओवर रेट में खाद दिए जाने, ग्राम पंचायत धनेला में गांव के किनारे मैन रास्ता जो तालाब के किनारे से गुजरता है

वह आधा रोड तालाब में कट चुकी है तालाब के किनारे सपोर्ट दीवार बनवाकर रोड डलवाने ,ग्राम पंचायत धनेला के बंदरों को पकड़वाकर जंगल में छुडबाने ,दि किसान सहकारी चीनी मिल को गन्ना लाने वाले गेट के सामने नेशनल हाईवे 30 पर अंडर पास बनवाया जाए, गांव घनश्यामपुर में गाटा संख्या 421 खाता संख्या 00 163 से नवनिर्मित फैक्ट्री वालों ने 1 वर्ष पूर्व और इस वर्ष भी 20 फीट लंबी 7 फीट चौड़ी और 7 फीट गहरी मिट्टी निकालकर गड्ढा बना दिया जिसको पटवाया जाए आदि समस्याओं का समाधान न करने के विरोध में आज दिनांक 15/06/2025 दिन रविवार से तिलहर चीनी मिल ग्राउंड में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है

आज धरने पर धीर सिंह तहसील महासचिव,अनिल कुमार वर्मा तहसील उपाध्यक्ष,नेत्रपाल मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष तिलहर, जयवीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष खुदागंज, वीरेश कश्यप ब्लॉक उपाध्यक्ष,मुन्नालाल नगर अध्यक्ष कटरा, प्रतिपाल ,रतिराम जगतपाल,सुमन बैठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *