• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भाकिमयू राष्ट्रवादी का 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना जारी

ByTen News One Desk

Jun 18, 2025
142 Views

भाकिमयू राष्ट्रवादी का 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना जारी



टेन न्यूज़ !! १८ जून २०२५ !! रिपोर्ट: अमुक सक्सेना, लोकेशन: शाहजहाँपुर


एंकर….जनपद शाहजहाँपुर की तहसील तिलहर क्षेत्र में भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी का धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा है।

जानकारी के मुताबिक यूनियन के तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में किसानों से सम्बंधित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर तिलहर चीनी मिल ग्राउंड में धरना चल रहा है।

तीसरे दिन के धरने में मुन्नालाल, हरिओम यादव, रमेश सिंह, वीरेश कश्यप, राजकुमार वर्मा आदि लोग बैठे।

यूनियन कार्यकर्ताओं के मुताविक क्षेत्र के किसानों को आवारा गौ वंश की बड़ी समस्या बनी हुई है जबकि अन्य समस्याएं भी परेशानी का सबब है। स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से लगातार मांग करते आ रहे है लेकिन समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।

बाईट: किसान नेता

टेन न्यूज के लिए शाहजहाँपुर तिलहर से अमुक सक्सेना की रिपोर्ट नमस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *