• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नगर पंचायत के सफाई ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकराई, चाचा-भतीजे घायल, हाइवे पर ट्रक पलटा

ByTen News One Desk

Jun 18, 2025
389 Views

नगर पंचायत के सफाई ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकराई, चाचा-भतीजे घायल, हाइवे पर ट्रक पलटा



टेन न्यूज़ !! १८ जून २०२५ !! रिपोर्ट: पप्पू अंसारी, लोकेशन: शाहजहाँपुर


एंकर….जनपद शाहजहाँपुर के नगर मीरानपुर कटरा में खुदागंज रोड स्थित सुल्तान हेल्थ केयर सेंटर के सामने सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

हादसे में सालपुर गांव निवासी जयवीर अपने भतीजे वीरेंद्र के साथ बाइक से कस्बे की बाजार आ रहे थे।

इसी दौरान नगर पंचायत से सफाई कर कूड़ा ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकरा गई।

हादसे में दोनों चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।

फिलहाल पुलिस नगर पंचायत के ट्रैक्टर-ट्राली चालक की तलाश जुट गई है। वही दूसरी तरफ नेशनल हाइवे पर गौवंश की बचाने के चक्कर मे लकड़ी भरा ट्रक हुलाश नगला गांव के समीप पलट गया जिसमें चालक और परिचालक घायल हुए है।

टेन न्यूज के लिए शाहजहाँपुर कटरा से पप्पू अंसारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *