सम्पूर्ण समाधान दिवस में कन्नौज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन शिकायतें कन्नौज: मारपीट और फायरिंग करने वाले 8 आरोपी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार पीलीभीत में माला जंगल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल तहसील सदर में आयोजित हुआ तहसील दिवस, डीएम-एसपी शाहजहांपुर ने सुनीं जनता की समस्याएं बन्द रेलवे क्रॉसिंग से बाइक निकालना पड़ा भारी, होली स्पेशल से टकराकर इंजन में फंसी बाइक
---Advertisement---

पीलीभीत में माला जंगल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल

By Ten News One Desk

Published on:

5 Views

पीलीभीत में माला जंगल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल

गढ़ा चौकी क्षेत्र में हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया

गजरौला पीलीभीत । थाना क्षेत्र के माला जंगल में गढ़ा चौकी के पास शुक्रवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार लगभग 1:30 बजे मोटरसाइकिल संख्या UP26W5023 से जा रहे कांता प्रसाद पुत्र नेतराम निवासी ग्राम हरकृष्णापुर थाना न्यूरिया जनपद पीलीभीत की बाइक की ट्रक संख्या UP25ET4669 से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार कांता प्रसाद घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल घटनास्थल पर स्थिति सामान्य है और मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।

गजरौला थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया है कि सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया गया। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। पीलीभीत जिला ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment