तिलहर में हाईवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक की मौत तिलहर में नायब तहसीलदार के किराए के मकान में चोरी, ताले तोड़कर खंगाला घर, पुलिस जाँच में जुटी  रायबरेली: जन सुविधा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, अमेठी के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार जलालाबाद पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार कटरा थाने में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
---Advertisement---

तिलहर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

By Ten News One Desk

Published on:

161 Views

तिलहर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

टेन न्यूज़ !! १५ अक्टूबर २०२५ !! रिपोर्ट : अमुक सक्सेना, लोकेशन: शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जनपद के तिलहर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

गांव जोधपुर नवदिया निवासी वीरेंद्र (45) अपने साथी मुकेश निवासी हबीबपुर बरखारिया के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब 8:30 बजे जब वे तिलहर–वरीखास मार्ग पर गांव राजनपुर के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर उपनिरीक्षक गौरव शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी तिलहर भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुकेश की हालत नाजुक होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। पत्नी सोमवती, पुत्र अतुल व शिवम और पुत्री रागिनी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तिलहर कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर तिलहर से अमुक सक्सेना की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment