• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास के लिए त्रिवेणी संगम में पधारे साधकों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन किया

ByTen News One Desk

Feb 15, 2026
35 Views

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास के लिए त्रिवेणी संगम में पधारे साधकों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन किया


टेन न्यूज़ !! १५ फरवरी २०२६ !! डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़, लखनऊ

देवाधिदेव महादेव की उपासना को समर्पित पावन ‘महाशिवरात्रि’ स्नान पर्व के अवसर पर आज तीर्थराज प्रयागराज स्थित पावन त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने हेतु देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास के लिए पधारे साधकों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि देवाधिदेव महादेव एवं पुण्य प्रदायिनी मां गंगा की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे। उन्होंने कामना की कि साधकों की साधना सफल हो तथा श्रद्धालुओं के सभी मनोरथ पूर्ण हों।

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर संगम तट पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हर-हर महादेव के जयघोष से संपूर्ण क्षेत्र गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से स्नान एवं पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रदेश सरकार द्वारा पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, जिससे सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में पुण्य लाभ अर्जित कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *