नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर तिराहे से पुलिस पिकेट नदारत जाम में फंसी स्कूल बसें बच्चों को करना पड़ा परेशान का सामना जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर उतारा हलियापुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये उड़ाने का मामला सामने आया हमीरपुर में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाहजहाँपुर में गरिमामय शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
---Advertisement---

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली के महराजगंज पहुंचे, बहन प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, केसी वेणु गोपाल सहित अनेक कांग्रेस नेता रहे उपस्थित

By Ten News One Desk

Published on:

237 Views

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली के महराजगंज पहुंचे, बहन प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, केसी वेणु गोपाल सहित अनेक कांग्रेस नेता रहे उपस्थित

टेन न्यूज़ !! १४ मई २०२४ !!  वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज रायबरेली के महराजगंज पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बहन प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, केसी वेणु गोपाल सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

राहुल गांधी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि रायबरेली के साथ हमारा रिश्ता 100 साल से ज्यादा पुराना है। मेरे नाना जवाहरलाल नेहरू ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत रायबरेली से की थी। खेतों में किसानों व मजदूरों के साथ उन्होंने शुरुआत की। उन्होंने कहा कि रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

अजीब सा चुनाव है क्योंकि पहली बार हिंदुस्तान के इतिहास में बीजेपी के लोग आरएसएस के लोग हमारे संविधान को खत्म करने में लगे हैं। उनके नेताओं ने साफ कहा है कि हम अगर चुनाव जीतेंगे तो कॉन्स्टिट्यूशन को बदल देंगे। फाड़कर फेंक देंगे। अब भाईयो और बहनों आपको मालूम है कि जो भी आपको आज तक मिला है किसानों, गरीबों, दलितों को आदिवासियों को वह इस किताब ने आपको दिया है।

नरेंद्र मोदी जो चाहते हैं। दो-तीन लोग ही सरकार पूरी तरीके से चलाएं जो आपको पब्लिक सेक्टर में रोजगार मिलता है सरकारी ऑफिस में रोजगार मिलता है वह खत्म हो जाएगा। रिजर्वेशन खत्म हो जाएगा और गरीबों के सारे के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा यह लड़ाई संविधान को बचाने की है। लड़ाई किसानों को अधिकार दिलवाने की है। गरीबों की रक्षा करने की है भाई और बहनों नरेंद्र मोदी जी ने 16 लाख करोड़ रूपया अरबपतियों का कर्ज माफ किया मतलब। 24 साल का मनरेगा का पैसा नरेंद्र मोदी जी ने 22 लोगों को दिया है।

जब 22 अरबपति बन सकते हैं तो कांग्रेस पार्टी करोड़ लखपति बना सकती है। हिंदुस्तान में सारे के सारे गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी। उसमें उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोग होंगे। हर परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा और उसे महिला के बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपये एक साल का अंदर जाएगा।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment