सम्पूर्ण समाधान दिवस में कन्नौज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन शिकायतें कन्नौज: मारपीट और फायरिंग करने वाले 8 आरोपी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार पीलीभीत में माला जंगल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल तहसील सदर में आयोजित हुआ तहसील दिवस, डीएम-एसपी शाहजहांपुर ने सुनीं जनता की समस्याएं बन्द रेलवे क्रॉसिंग से बाइक निकालना पड़ा भारी, होली स्पेशल से टकराकर इंजन में फंसी बाइक
---Advertisement---

आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

By Ten News One Desk

Published on:

9 Views

आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

टेन न्यूज़ ii 07 मार्च 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया।* अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बारेपुर में बुधवार दोपहर एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बारेपुर निवासी नितिन उर्फ पूरन यादव (19) पुत्र प्रदीप कुमार ने बुधवार को गांव के बाहर खेत में खड़े आम के पेड़ से रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों की नजर पेड़ से लटकते युवक पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बन गया।

कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पिता प्रदीप कुमार की तहरीर के आधार पर फ़ौती सूचना दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचोली स्थित मोर्चरी भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment