• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शेरगढ़ गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से हमला

ByTen News One Desk

Jun 25, 2025
234 Views

शेरगढ़ गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से हमला



टेन न्यूज़ !! २५ जून २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर के शेरगढ़ गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। चचेरे भाइयों के बीच पुराने विवाद में एक पक्ष ने कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में चार भाइयों सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल पक्ष के अनुसार दादा कीमृत्यु के बाद मिली छह बीघा जमीन पर चचेरे भाई कब्जा किए हुए हैं। पीड़ित पक्ष कई बार जमीन खाली कराने की कोशिश कर चुका था। मंगलवार सुबह जब फिर से जमीन खाली कराने की बात उठी तो विरोधी पक्ष ने अचानक हमला कर दिया।

हमले शिकायतकर्ता, उसके भाई असलम,आसिफ, अकरम और असलम की पत्नी गुलशन घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!