अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर कटरा निवासी रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति सीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्रेकिंग न्यूज़ :शाहजहांपुर प्रशासन की कटरा में NDPS एक्ट के तहत आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, खरीद-फरोख्त पर रोक जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व के विभागों की प्रगति समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश तिलहर थाने में अर्दली रूम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति परखने गांव पहुंचे जिला कृषि अधिकारी, समस्याओं के समाधान के निर्देश

By Ten News One Desk

Published on:

33 Views

फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति परखने गांव पहुंचे जिला कृषि अधिकारी, समस्याओं के समाधान के निर्देश

टेन न्यूज़ ii 31 जनवरी 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल | औरैया

औरैया। जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र वर्मा ने अजीतमल तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संचालित फार्मर रजिस्ट्री कैंपों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर रजिस्ट्री बनवाने में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली और मौके पर ही संबंधित कर्मियों को समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्राम जलूपुर, हैदरपुर और भीखेपुर में लगे कैंपों का दौरा कर कार्य की स्थिति जानी। कई किसानों ने शिकायत की कि खतौनी और आधार में नाम मेल न खाने के कारण उनकी फार्मर रजिस्ट्री पूरी नहीं हो पा रही है।

इस पर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खतौनी में नाम त्रुटिपूर्ण होने पर तहसील में संशोधन कराया जाए। जिलाधिकारी द्वारा माइनर संशोधन तत्काल करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। वहीं आधार में नाम गलत होने पर नजदीकी आधार केंद्र पर सुधार कराने की सलाह दी गई।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण नहीं होगी, वे अगली सम्मान निधि की किस्त, कृषि अनुदान तथा सरकारी केंद्रों पर फसल बिक्री जैसी सुविधाओं से वंचित रह सकते हैं। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!