• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना सुनगढ़ी में की गई जनसुनवाई

ByTen News One Desk

Feb 15, 2026
26 Views

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना सुनगढ़ी में की गई जनसुनवाई


पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने आज आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना सुनगढ़ी में पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की गई।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया। इसके साथ ही साथ आपसी विवादों संबंधी शिकायतों के संबंध में सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।

आयोजित थाना दिवस में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि थाना समाधान दिवस पर कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति के अनुपस्थित न रहे। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुये कहा कि जनसुवाई के दौरान आईं समस्त शिकायतों में सम्बन्धित क्षेत्र के राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाये, किसी भी दशा में कोई भी शिकायत अधिक समय तक लम्बित न रहे।

थाना समाधान दिवस के दौरान नायब तहसीलदार, सीओ सिटी, थानाध्यक्ष, लेखपाल सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित उपस्थित रहे। पीलीभीत जिला ब्यूरो। चीफ रामचंद्र सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *