जिलाधिकारी शाहजहांपुर ने ई0वी0एम0 वी0वी0 पैट गोदाम का किया निरीक्षण

टेन न्यूज़ !! 27 फरवरी 2026 !! डीपी सिंह डेस्क@ शाहजहांपुर
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने डीएम कंपाउंड स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वेयरहाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सफाई एवं सुरक्षा के दृष्टिगत तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और अभिलेखों की गहन समीक्षा की।
वेयरहाउस की व्यवस्था में सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरण एवं तैनात सुरक्षा बल की स्थिति का जाएजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। निरीक्षण के क्रम में ईवीएम से संबंधित रजिस्टरों का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।






