कटरा के मोहल्ला बगंशान बना स्वच्छता का मॉडल, 90% घरों में सोर्स सेग्रीगेशन होली पर्व को लेकर थाना सदर बाजार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित सरस्वती शिशु मंदिर में 25वां सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ, भक्तिमय हुआ वातावरण फतेहगंज पूर्वी थाना परिसर में महाशिवरात्रि व शब-ए-बारात को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति से पर्व मनाने की अपील निजी मकान में चल रहे हैं अवैध क्लीनिक तथाकथित पत्रकारों की संरक्षण में फल फूल रहा अवैध कारोबार
---Advertisement---

डीएम ने वृहद गौ संरक्षण केन्द्र सल्लिया व गौ सरंक्षण केन्द्र बसुलिया का निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश

By Ten News One Desk

Published on:

170 Views

डीएम ने वृहद गौ संरक्षण केन्द्र सल्लिया व गौ सरंक्षण केन्द्र बसुलिया का निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश

वृहद गौ संरक्षण केन्द्र सल्लिया में व्यवस्थाएं ठीक न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये व्यवस्थाए ठीक करने के दिये निर्देश

टेन न्यूज़ !! 02 सितम्बर २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@ शाहजहाँपुर

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने सल्लिया स्थित वृहद गौ संरक्षण केन्द्र एवं गौ सरंक्षण केन्द्र बसुलिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बुसलिया स्थित बने गौ संरक्षण केन्द्र के विस्तारीकरण हेतु कार्यवाही करने के निर्देश बीडीओ को दिये। उन्होने गौ सरंक्षण हेतु बनाये गये प्रत्येक शेड में जाकर साफ-सफाई, हवा एवं प्रकाश तथा प्रत्येक शेड में गौवंशों हेतु किये गये चारे अथवा भूसे आदि व्यवस्थाओं के प्रबन्ध को देखा।

निरीक्षण के दौरान सल्लिया स्थित वृहद गौ संरक्षण केन्द्र में व्यवस्थाए ठीक न मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। केन्द्र के परिसर में अत्यंत गंदगी तथा अव्यवस्थाए मिलने पर जिलाधिकारी ने संबधित काम न करने वाले कर्मचारियों को बदलने के निर्देश दिये। उन्होने निर्देश दिए कि यदि संबधित कर्मचारियों द्वारा एक सप्ताह में व्यवस्थाओं मे सुधार नही किया जाता है तो उनके स्थान पर अन्य कर्मचारियों को लगाया जाये।

उन्होने निर्देशित करते हुये कहा कि प्रत्येक शेड में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये तथा गौ-संरक्षण केन्द्र के परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई की जाए साथ ही गोबर का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये। उन्होने कहा कि संरक्षित गोवंशो के लिये हरे चारे, छाया, पानी एवं भूसा सहित आदि व्यवस्थाओं का प्रबन्ध नियमित रूप से सुनिश्चित किया जायें।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment