• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बोर्ड परीक्षा-2026 को नकलविहीन कराने के लिए डीएम की सख्त हिदायत, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा सभागार में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक

ByTen News One Desk

Feb 13, 2026
31 Views

बोर्ड परीक्षा-2026 को नकलविहीन कराने के लिए डीएम की सख्त हिदायत, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा सभागार में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक


टेन न्यूज़ !! १३ फरवरी २०२६ !! रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज

कन्नौज जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के सभागार में बोर्ड परीक्षा-2026 को शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने हेतु केंद्र व्यवस्थापकों, वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की।
उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक दो पालियों—प्रथम पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक—आयोजित होगी। हाईस्कूल के 25,058 और इंटरमीडिएट के 22,447 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

डीएम ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी परीक्षा से एक घंटा पूर्व केंद्र पर पहुंचें। प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा, स्ट्रांग रूम की निगरानी तथा पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटर की जाएगी। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत नकल या पेपर लीक पर कठोर दंड, जुर्माना और कारावास का प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *