• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नियमित योग करने से होती है, आनन्द की अनुभूति, उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग आवश्यक है: जिलाधिकारी

ByTen News One Desk

Jun 16, 2025
186 Views

नियमित योग करने से होती है, आनन्द की अनुभूति, उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग आवश्यक है: जिलाधिकारी



टेन न्यूज़ !! १६ जून २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी  आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी  राम कृपाल चौधरी तथा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री आशीष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)  देवेन्द्र सिंह आदि अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत (15 जून 2025 से 21 जून 2025 तक) आयोजित होने वाले योग सप्ताह के तहत कलेक्ट्रेट परिसर हॉल में योगाभ्यास किया गया
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वालित कर योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया
डीएम ने कहा है कि योग भारतीय संस्कृति व मानव सभ्यता का अभिन्न अंग रहा है। सभी लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। जहाँ नियमित योगाभ्यास से आनन्द की अनुभूति प्राप्त होती है, वही तमाम प्रकार की बीमारियों से भी मुक्ति मिलती है। अगर अपने दिन की शुरुआत आधे से एक घंटे योग के साथ की जाए तो तनाव, ब्लड प्रेशर, शुगर, मोटापा आदि अनंत प्रकार की बीमारियों से छुटकारा पाया सकता है, अर्थात उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग आवश्यक है
योग प्रशिक्षक सुश्री आकांक्षा शर्मा द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन , पादहस्त आसान ,अर्ध चक्रासन ,त्रिकोण आसन ,दंड आसान, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन आसान ,पूर्ण उष्ट्र आसान ,शशांक आसन ,वक्रासन वक्र आसान ,उत्तान मंडूकासन, शव आसान ,उत्तानपादासन, सेतुबंध आसन, पवनमुक्तासन, मकर आसान ,अर्ध भुजंगासन, शलभ आसन आदि कराए गए, प्राणायाम में कपालभाति, अनुलोम विलोम ,शीतली प्राणायाम ,भ्रामरी प्राणायाम, आदि कराया गया।
योग नोडल अधिकारी डा0 देवेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में योग सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन समस्त तहसीलो, विकास खंडो, नगर पालिका/नगर पंचायतों व ग्राम पंचायतों आदि स्थानों पर किया गया। जिलाधिकारी ने कहा है कि योग सप्ताह में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता होनी चाहिए। पूरे मनोयोग से 15 जून 2025 से 21 जून, 2025 तक योग का आयोजन करवाया जाए। आयुष विभाग द्वारा दिन- प्रतिदिन के कार्यक्रमों का विवरण भी भेजा जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *