• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नशे में धुत कंटेनर चालक ने बीच चौराहे पर खड़ी कर दी गाड़ी, लालगंज में मचा हड़कंप

ByTen News One Desk

Oct 25, 2025
161 Views

नशे में धुत कंटेनर चालक ने बीच चौराहे पर खड़ी कर दी गाड़ी, लालगंज में मचा हड़कंप



टेन न्यूज।। 25 अक्टूबर 2025 ।। लोकेशन : रायबरेली, रिपोर्ट : वसीम खान, ब्यूरो


रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गांधी चौराहे पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कंटेनर वाहन चालक ने नशे की हालत में सड़क के बीचों-बीच ट्रक खड़ा कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक काफी देर तक ट्रक के अंदर झूमता रहा और फिर उतरकर सड़क पर असंतुलित होकर गिरने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत लालगंज पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को साइड में लगवाया।

पुलिसकर्मियों ने नशे में धुत चालक को किसी तरह संभाला और हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इस दौरान राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और लोग पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते रहे।

सूत्रों के मुताबिक, कंटेनर चालक ने कब और कहां से शराब पी थी, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने वाहन का चालान करने के साथ ही मेडिकल जांच के लिए चालक को जिला अस्पताल भेजा है।

लालगंज पुलिस के अनुसार चालक को नशे की हालत में सड़क पर गिरता पाया गया। उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।”

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!