• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विश्व पृथ्वी दिवस अन्तर्गत हुई निबन्ध व पर्यावरण व नदी संरक्षण विषयक सांप-सीढ़ी प्रतियोगिता

ByTen News One Desk

Apr 22, 2025
238 Views

विश्व पृथ्वी दिवस अन्तर्गत हुई निबन्ध व पर्यावरण व नदी संरक्षण विषयक सांप-सीढ़ी प्रतियोगिता



टेन न्यूज़ !! २२ अप्रैल २०२५ !! डीपी सिंह@डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर


शाहजहाँपुर। जिला गंगा समिति ने प्रभागीय वनाधिकारी नवीन खण्डेलवाल के निर्देशन में वर्क संस्था के सहयोग से ऑल सेन्ट स्कूल, शाहजहाँपुर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्या साक्षी रस्तोगी एवं जिला परियोजना अधिकारी डा0 विनय कुमार सक्सेना ने किया।

कार्यक्रम अन्तर्गत विद्यार्थियों के मध्य निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई साथ ही पर्यावरण एवं नदी संरक्षण विषयक सांप-सीढ़ी खेल खिलाया गया जिसमे खेल के साथ-साथ पर्यावरण व नदी संरक्षण के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को समझाया गया।

निबन्ध प्रतियोगिता अन्तर्गत द्वैविक शुक्ला ने प्रथम, अर्शी राठौर ने द्वितीय व काव्या वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वही पर्यावरण व नदी संरक्षण विषयक सांप सीढ़ी प्रतियोगिता में अर्चित व काव्या विजेता रहे साथ ही मानवी व द्वैविक उप-विजेता रहे। समस्त विजयी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह, टी-शर्ट एवं चाचा चौधरी संग गंगा की बात विषयक कामिक्स देकर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असिस्टेन्ट प्रोफेसर एस एस कॉलेज डा० रूपक श्रीवास्तव ने पर्यावरण को बचाने हेतु छोटे-छोटे प्रयासों जैसे बिजली बचाना, जल बचाना, पेड़-पौधों को संरक्षित करना आदि से आरम्भ करने को प्रेरित किया जिससे कि छोटे प्रयासों से बड़ा परिवर्तन लाया जा सके व सम्पूर्ण पृथ्वी को बचाया जा सके।

प्रधानाचार्या साक्षी रस्तोगी ने आयोजकगणों का आभार व्यक्त करते हुये युवाओं को अपने-अपने जन्मदिवस पर कम से कम 1 वृक्ष रोपित करने व उसका संरक्षण करने का संदेश दिया। वर्क संस्था के टीम लीडर मोहम्मद रेहान ने वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ सभी को अपना परिवार मानने व सभी के साथ मिलकर पृथ्वी जैसे अमूल्य गृह को बचाने हेतु आगे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया।

जिला परियोजना अधिकारी डा० विनय कुमार सक्सेना ने जिला गंगा समिति से अवगत कराते हुये विभिन्न पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी दिवसों में से विश्व पृथ्वी दिवस को महत्वूपर्ण दिवस बताते हुये समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया व इस प्रकार के विभिन्न जागरूकता गतिविधियों को जन गंगा व ज्ञान गंगा की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

निर्णायक मण्डल कार्यक्रम में विद्यालय समन्वयक तशकीन शगुफ्ता व मोहम्मद फैज़ रहे। विशेष सहयोग विद्यालीय स्टाॅफ, मोहम्मद अदीब व मो० उमैर आदि का रहा। कार्यक्रम का संचालन वर्क संस्था के युवा स्वयंसेवी मोहम्मद फैज़ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *