होली और रमजान साथ आने पर तहसीन सिद्दीकी का सौहार्द का संदेश सभी देश वासियों को टेन न्यूज़ परिवार एवं विज्ञापनदाताओं की तरफ से रंगोत्सव पर्व होली की हार्दिक बधाई ग्राम प्रधान और अधिकारियों के चक्कर लगाते लगाते ग्रामीण हुए परेशान भांजी की शादी में आए हलवाई की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत तिलहर वार्ड-1 की शान जनसेवा के लिए मैदान में बलराम वर्मा
---Advertisement---

आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ अवैध शराब के विरुद्ध की छापेमारी

By Ten News One Desk

Published on:

162 Views

आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ अवैध शराब के विरुद्ध की छापेमारी

20 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी, एक भट्टी तोड़ी,1500 लीटर लहन भी किया नष्ट

टेन न्यूज़ !! १७ जुलाई २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल,औरैया।

आबकारी टीम व बिधूना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को संयुक्त रूप से बिधूना कस्बे में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान मोहल्ला आदर्श नगर में एक शराब भट्टी मौके पर ध्वस्त करने के साथ मौके से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की है साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला 1500 लीटर से अधिक लहन भी नष्ट किया गया है।

आबकारी निरीक्षक भगवान बक्श सिंह टीम के साथ बिधूना कोतवाली के कस्बा प्रभारी सुहेल खान समेत पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार को बिधूना कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान एक अवैध शराब भट्टी को मौके पर ध्वस्त किया गया है

वहीं शराब बनाने के में प्रयुक्त होने वाला 1500 लीटर से अधिक लहन भी नष्ट किया गया है साथ ही आबकारी टीम द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब भी मौके से बरामद की गई है। हालांकि इस छापेमारी अभियान के दौरान अवैध शराब बनाकर बेचने वाले अपने मकान बंद कर मौके से बचकर भाग जाने में सफल रहे।

इस संबंध में आबकारी निरीक्षक भगवान बक्श सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देशन पर अवैध शराब के विरुद्ध 15 जुलाई से 24 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर अवैध शराब बनने और बिकने नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया है कि इस छापेमारी अभियान के दौरान बाबूलाल निवासी मोहल्ला आदर्श नगर के विरुद्ध अवैध शराब बनाने व बेचने के मामले में कार्रवाई की गई है।l

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment