• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

GOODWORK NEWS : सेवा को सलाम: अजीतमल सीएचसी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

12 Views

GOODWORK NEWS : सेवा को सलाम: अजीतमल सीएचसी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई


टेन न्यूज़ || 01 अप्रैल 2026 || रामजी पोरवाल ब्यूरो
औरैया | अजीतमल
अजीतमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को एक भावुक माहौल के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ कर्मी अनिल कुमार बघेल (एचएस) और जगत देवी (एलएचवी) को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर दोनों कर्मियों के लंबे और समर्पित कार्यकाल को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि अनिल कुमार बघेल और श्रीमती जगत देवी ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से न सिर्फ संस्थान की गरिमा बढ़ाई, बल्कि अपने अनुभव से सभी को प्रेरित भी किया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार राय सहित अन्य चिकित्सा कर्मियों ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर डॉ. मनीष पोरवाल, शिवाजी पांडेय, मनोज कुमार मिश्रा, रजनी, अनिल गौतम, संदीप सेंगर समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

समारोह के अंत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई, जिससे माहौल भावुक हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!