• Sat. Apr 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में भीषण सड़क हादसा: दो बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में 8 घायल

3 Views

औरैया में भीषण सड़क हादसा: दो बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में 8 घायल


टेन न्यूज़ ii 04 अप्रैल 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया।

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिबियापुर-औरैया मार्ग पर ग्राम तुर्कीपुर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए, दो मोटर साइकिल और एक ई-रिक्शा के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो मासूमों समेत कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर दिबियापुर- औरैया मार्ग पर ग्राम तुर्कीपुर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलें और एक ई-रिक्शा आपस में टकरा गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। राहत की बात यह रही कि ई-रिक्शा में उस वक्त कोई सवारी नहीं थी और चालक बाल-बाल बच गया। ​

हादसे में घायल होने वालों में बेला और इटावा क्षेत्र के लोग भी शामिल हैं जिनमें ​मोहित व उनकी पत्नी निधन देवी निवासी धीरपुर बेला,​सत्या पुत्र मोहित मासूम बच्चा निवासी: धीरपुर, बेला, ​चांदनी व राजाबाबू निवासी: पुर्वा रहट, औरैया,​अजय निवासी: जटपुरा, इटावा,​हरीशंकर मिश्रा व राजेंद्र कुमार निवासी: क्योंटरा, औरैया शामिल हैं।

​घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली के उपनिरीक्षक जाकिर हुसैन अपने साथी ब्रजेश शर्मा के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सभी 8 घायलों को 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार जारी है। बताया सभी घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। यातायात सुचारू है और शांति व्यवस्था कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *